बालोद। अर्जुन्दा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक अर्जुन्दा नगर में एक रेस्टोरेंट संचालित करता था। शरीर पर खासकर चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका गहरा गई है।
सूचना मिलने पर अर्जुन्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने इस मामले में 6 से 7 संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी एंगल पर जांच की जा रही है।














