बिलासपुर। बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी। पूरा हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसमें साफ दिख रहा है कि कार सीधे दुकान के शटर से टकराते हुए अंदर घुस जाती है।
टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान का शटर, रैक, डिस्प्ले स्टैंड और कई अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। दुकानदार के अनुसार इस घटना में करीब 2.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
हादसे के बाद कार चालक वाहन को बैक कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने CCTV फुटेज को जब्त कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।














