• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राजिम के कोपरा में रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल
Image

राजिम के कोपरा में रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल

गरियाबंद। रफ्तार का कहर एक बार फिर राजिम क्षेत्र के कोपरा में देखने को मिला है। रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतका कुरूद के पास स्थित मेडकका गांव की निवासी बताई जा रही है।

गंभीर रूप से घायल पति को तत्काल 108 की मदद से राजिम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

यह हादसा कोपरा बस स्टैंड के पास घटित हुआ। सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *