• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सीतापुर में दो गुटों के विवाद के बाद बढ़ा तनाव, आधी रात तक चक्का जाम – आज सीतापुर बंद
Image

सीतापुर में दो गुटों के विवाद के बाद बढ़ा तनाव, आधी रात तक चक्का जाम – आज सीतापुर बंद

अंबिकापुर/सीतापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर में दो युवकों के बीच हुए विवाद ने मंगलवार देर शाम अचानक तूल पकड़ लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला मारपीट तक पहुंचा, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और तनाव की स्थिति बन गई।

विवाद के बाद एक पक्ष सीधे थाने पहुंचा और आरोपी युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसी दौरान पुलिस की कथित एक पक्षीय कार्रवाई से नाराज़ दूसरे पक्ष के लोग उग्र हो गए। विरोध में बड़ी संख्या में लोग थाना परिसर के बाहर सड़क पर ही बैठ गए और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

आधी रात तक लोगों का विरोध जारी रहा। सड़क पर देर रात 12 बजे तक चक्का जाम किया गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। विवाद बढ़ते देख पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त बल तैनात किया और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

तनावपूर्ण माहौल के बीच आज सीतापुर बंद का एलान किया गया है। कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है। ASP ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली है।

स्थिति पर प्रशासन की कड़ी निगरानी जारी है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *