• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मैनपाट के सपनादर ,कमलेश्वरपुर में 52 क्विंटल धान जब्त,जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कार्रवाई
Image

मैनपाट के सपनादर ,कमलेश्वरपुर में 52 क्विंटल धान जब्त,जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कार्रवाई

अम्बिकापुर । जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। सोमवार को मैनपाट विकासखंड में दो स्थानों पर बड़ी मात्रा में अवैध धान जब्त किया गया।
सपनादर के गुलाब यादव के मकान से 70 बोरी (28 क्विंटल) तथा कमलेश्वरपुर निवासी श्याम यादव के घर से 60 बोरी (24 क्विंटल) धान बरामद कर मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देश पर चल रही सतत मॉनिटरिंग के तहत अब तक 10 प्रकरणों में 1335 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया जा चुका है, जिससे शासन की लगभग 31.98 लाख रुपए की आर्थिक हानि होने से बचा ली गई है।
जिले में अवैध धान के अंतर्राज्यीय एवं आंतरिक परिवहन पर रोक लगाने सभी चेकपोस्टों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अनुविभागीय स्तर पर विशेष टीमें सक्रिय हैं तथा जंगल और वैकल्पिक मार्गों को सील कर दिया गया है। कलेक्टर भोसकर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवैध धान भंडारण व परिवहन में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।


10 प्रकरणों में 31 लाख से अधिक मूल्य का 1335 क्विंटल धान जब्त

विगत दिनों विभिन्न दुकानों, गोदामों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में की गई जांच के दौरान विभागीय टीमों ने भारी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहित धान जब्त किया है। सभी मामलों में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

जप्त धान का विवरण इस प्रकार है—

संजय अग्रवाल, श्री साई ट्रेडिंग, कान्तीप्रकाशपुर: 100 बोरी (40 क्विंटल) पतला धान — कीमत: 95,560 रुपए

अजय अग्रवाल, आदर्श ट्रेडिंग, श्रीगढ़, अम्बिकापुर: 180 बोरी (72 क्विंटल) मोटा धान — कीमत: 1,70,568 रुपए

जनम कुमार अग्रवाल, जे.के. ट्रेडिंग, श्रीगढ़: 502 बोरी (200.80 क्विंटल) मोटा धान — कीमत: 4,75,695 रुपए

राजेश कुमार अग्रवाल, महामाया ट्रेडिंग: 200 बोरी (90 क्विंटल) पतला धान — कीमत: 2,15,010 रुपए

शशिकांत अग्रवाल, बंसल ट्रेडर्स, अम्बिकापुर: 1210 बोरी (484 क्विंटल) पतला धान — कीमत: 11,56,276 रुपए

दीपक अग्रवाल, कृष्णा ट्रेडिंग, खरसिया नाका: 625 बोरी (252 क्विंटल) पतला धान — कीमत: 6,02,028 रुपए

मुकेश गुप्ता एवं सुभाष गुप्ता, खरसिया नाका: 300 बोरी (120 क्विंटल) मोटा धान — कीमत: 2,84,280 रुपए

ग्राम बेलगांव, तहसील सीतापुर: 60 बोरी (24 क्विंटल) मोटा धान — कीमत: 74,400 रुपए

अनिल गुप्ता, अनिल ट्रेडर्स, ग्राम सलका, तहसील उदयपुर: 60 बोरी (24 क्विंटल) पतला धान — कीमत: 74,400 रुपए

कुल मिलाकर, इस अभियान में 3177 बोरी (लगभग 1283 क्विंटल) धान जब्त किया गया है, जिसकी कुल कीमत 30,73,817 रुपए आंकी गई है।
कार्रवाई में खाद्य विभाग के अधिकारी, तहसीलदार, डीएमओ, एआरसीएस, खाद्य निरीक्षक और मंडी निरीक्षक सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *