• Home
  • छत्तीसगढ़
  • ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार की रिश्वत लेते तहसील का बाबू लोखन राम गिरफ्तार
Image

ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार की रिश्वत लेते तहसील का बाबू लोखन राम गिरफ्तार

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के जरही तहसील में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील में पदस्थ बाबू लोखन राम को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बाबू ने क्षतिपूर्ति मुआवजा प्रकरण के एवज में रिश्वत की मांग की थी। प्रार्थी रमेश राजवाड़े से कुल 80 हजार रुपये के स्वीकृत मुआवजा में से 40 हजार रुपये की अवैध मांग की गई थी। इसमें से 15 हजार रुपये पीड़ित पहले ही दे चुका था, जबकि शेष 25 हजार रुपये लेते समय ACB की टीम ने उसे पकड़ लिया।

प्रार्थी रमेश राजवाड़े ने मामले की शिकायत ACB से की थी, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

फिलहाल ACB की टीम बंद कमरे में आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है। मामला सूरजपुर जिले के जरही तहसील का है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *