अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के कलेक्टर भोसकर विलास संदीपन का स्थानांतरण कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत उन्हें अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है।
वहीं, कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को सरगुजा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। यह आदेश आज 16 दिसंबर 2025 को जारी किया गया। बताया जा रहा है कि इस आदेश में राज्य के कई जिलों के कलेक्टरों के तबादले भी शामिल हैं।














