• Home
  • छत्तीसगढ़
  • चाकू की नोक पर अपहरण कर मारपीट, भाजपा पार्षद के बेटे समेत 9 पर FIR
Image

चाकू की नोक पर अपहरण कर मारपीट, भाजपा पार्षद के बेटे समेत 9 पर FIR

अंबिकापुर। शहर में मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है। मणिपुर थाना क्षेत्र में भाजपा पार्षद के बेटे समेत 9 लोगों के खिलाफ पुलिस ने चाकू की नोक पर अपहरण कर मारपीट करने के आरोप में गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पूरा मामला अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि बीती रात भाजपा पार्षद के बेटे विशाल साहू समेत नौ युवकों ने चाकू दिखाकर पीड़ित का अपहरण किया और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित की रिपोर्ट पर मणिपुर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल क्षेत्र के दर्रीपारा में मारपीट की घटना हुई। पीड़ित का आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर विशाल साहू अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और जमकर मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को जबरन गाड़ी में बैठाया और अपने घर ले जाकर फिर से उसके साथ मारपीट की।

पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने बेहोशी की हालत में भी मारपीट जारी रखी। परिजनों ने इसे सत्ता और पद के नशे का परिणाम बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इधर, पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि दर्रीपारा क्षेत्र के भाजपा पार्षद का बेटा विशाल साहू पूर्व में भी कई बार मारपीट की घटनाओं में शामिल रह चुका है। एक बार फिर उसका नाम इस तरह के मामले में सामने आने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करते हुए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करती है।

पीड़ित युवक के भाई ने कहा कि हमारे भाई को जबरन घर से उठाकर ले जाया गया और बेरहमी से पीटा गया। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

पीड़ित युवक ने कहा कि मुझे जान से मारने की धमकी दी गई और चाकू दिखाकर गाड़ी में बैठाया गया। मैं किसी तरह अपनी जान बचा पाया।

पीड़ित की मां ने कहा कि मेरे बेटे को बेहोश हालत में भी मारा गया। पुलिस से न्याय और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करती हूं।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *