• Home
  • छत्तीसगढ़
  • पत्थलगांव में दिल दहला देने वाली घटना, घायल बालक का इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस
Image

पत्थलगांव में दिल दहला देने वाली घटना, घायल बालक का इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस

कबाड़ बीनने वाले बालक से बेरहमी: रसूखदारों ने लाठी-डंडों से की मारपीट, वीडियो वायरल

जशपुर। जशपुर जिले के पत्थलगांव शहर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां कबाड़ बीनने वाले एक नाबालिग बालक के साथ कथित रूप से रसूखदारों द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप है कि बालक को लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में मारपीट की भयावह तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं, जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल बालक का उपचार जारी है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *