• Home
  • छत्तीसगढ़
  • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात; शादी से मुकरा युवक
Image

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात; शादी से मुकरा युवक

अंबिकापुर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का एक मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर श्रीनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने पहले प्यार और शादी का भरोसा दिलाया, फिर गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराया और अब शादी करने से इनकार कर रहा है।

दरअसल, कोरिया जिले की रहने वाली पीड़िता रोज़गार के सिलसिले में अंबिकापुर आई थी। इसी दौरान उसकी पहचान श्रीनगर निवासी युवक से हुई। पहचान के बाद दोनों में दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना होने लगा और इस दौरान उनके बीच प्रेम संबंध भी बने।

पीड़िता के अनुसार, युवक ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया था। इसी भरोसे में वह उसके साथ रही। इस दौरान वह गर्भवती हो गई, जिसके बाद आरोपी युवक ने उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। इसके बाद जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो युवक लगातार टालमटोल करता रहा और अंततः शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी युवक ने प्यार और शादी का झांसा देकर उससे लाखों रुपए भी ले लिए हैं। युवक के रवैये से आहत होकर पीड़िता ने श्रीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जीरो में मामला कायम कर उसे संबंधित थाने भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने मुझसे प्यार और शादी का वादा किया था। उसी भरोसे में मैंने उस पर विश्वास किया। गर्भवती होने के बाद उसने मेरा गर्भपात करा दिया और अब शादी से इनकार कर रहा है। उसने मुझसे पैसे भी लिए हैं। मैं सिर्फ न्याय चाहती हूं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात; शादी से मुकरा युवक - RaipurNow