• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर में अनैतिक देह व्यापार का खुलासा, महिला सहित होटल मैनेजर और कर्मचारी गिरफ्तार
Image

अंबिकापुर में अनैतिक देह व्यापार का खुलासा, महिला सहित होटल मैनेजर और कर्मचारी गिरफ्तार

अम्बिकपुर।अंबिकापुर शहर में अनैतिक देह व्यापार के एक मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। आकाशवाणी चौक के पास स्थित एक मकान में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक महिला सहित कई आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि इस अवैध गतिविधि को पति-पत्नी द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर संचालित किया जा रहा था। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर सभी की भूमिका स्पष्ट होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
मामले की जांच आगे बढ़ने पर आर्यन होटल के मैनेजर मौजी लाल जायसवाल और होटल कर्मचारी एकलव्य पैकरा की भी संलिप्तता सामने आई। पुलिस के अनुसार होटल के माध्यम से ग्राहकों की व्यवस्था और संपर्क कराने में दोनों की अहम भूमिका पाई गई, जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया।
महिला थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और यदि और नाम सामने आते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
शहर में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *