• Home
  • छत्तीसगढ़
  • भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति व जिला नेतृत्व घोषित
Image

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति व जिला नेतृत्व घोषित


सरगुजा से कई नाम शामिल, शुभांगी बिहाड़े बनीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष
अम्बिकापुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा में सरगुजा जिले से कई महिला कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजपा सरगुजा से फुलेश्वरी सिंह को महिला मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं सोनू तिग्गा, नीलम राजवाड़े, आशा शुक्ला एवं रजनी बिंद को महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
इसके साथ ही संगठन को जिले में सशक्त बनाने की जिम्मेदारी शुभांगी बिहाड़े को सौंपी गई है। उन्हें भाजपा सरगुजा महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला मोर्चा पार्टी संगठन की एक मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी है। नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को सशक्त बनाएंगे तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
नव नियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगी। महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
भाजपा महिला मोर्चा में हुई इन नियुक्तियों से सरगुजा जिले में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *