• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सरगुजा की हवाई सेवा ठप: दरिमा एयरपोर्ट से उड़ानें बंद, यात्रियों में मायूसी
Image

सरगुजा की हवाई सेवा ठप: दरिमा एयरपोर्ट से उड़ानें बंद, यात्रियों में मायूसी

अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में शुरू हुई बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा एक बार फिर बंद हो गई है। उड़ान योजना के तहत संचालित की जा रही फ्लाइंग कंपनी ने हवाई सेवा का परिचालन रोक दिया है। इसके चलते दरिमा स्थित माँ महामाया एयरपोर्ट से बिलासपुर और रायपुर के लिए हवाई यात्रा करने वाले लोग खासे मायूस नजर आ रहे हैं।
दरअसल, सरगुजा संभाग की वर्षों पुरानी मांग के बाद दरिमा एयरपोर्ट से हवाई सेवा की शुरुआत की गई थी। उड़ान योजना के तहत 19 दिसंबर 2024 से अंबिकापुर–बिलासपुर–रायपुर हवाई सेवा शुरू हुई थी, जिससे सरगुजा संभाग के लोगों को बड़ी राहत मिली थी। हालांकि, एक साल पूरा होने से पहले ही यह सेवा पूरी तरह बंद हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, फ्लाइंग कंपनी को 28 अक्टूबर तक अपना विंटर शेड्यूल देना था, लेकिन कंपनी द्वारा शेड्यूल प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद हवाई सेवा का संचालन रोक दिया गया। सेवा बंद होने से व्यापारियों, मरीजों, छात्रों और आम यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इधर, हवाई सेवा बंद होने को लेकर सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह सरगुजा संभाग के लिए बेहद महत्वपूर्ण सेवा थी और इसके बंद होने से क्षेत्र के विकास पर असर पड़ेगा।
चिंतामणि महाराज, सांसद सरगुजा ने कहा: सरगुजा की हवाई सेवा आम लोगों की जरूरत बन चुकी थी। सेवा बंद होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी और इंडिगो कंपनी से भी बातचीत कर हवाई सेवा को जल्द दोबारा शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।”
फिलहाल, हवाई सेवा बंद होने से सरगुजा संभाग के लोगों में निराशा का माहौल है और सभी को एक बार फिर उड़ानों के शुरू होने का इंतजार है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *