• Home
  • छत्तीसगढ़
  • रात में बनी सड़क, सुबह बेलचे से समेटी गई,ठेकेदार की मिलीभगत बेनकाब
Image

रात में बनी सड़क, सुबह बेलचे से समेटी गई,ठेकेदार की मिलीभगत बेनकाब

अंबिकापुर। नेशनल हाईवे विभाग और ठेकेदार की कथित मिलीभगत का शर्मनाक नमूना अंबिकापुर में सामने आया है। शहर के सदर रोड स्थित NH-43 पर रात के अंधेरे में बनाई गई सड़क सुबह होते ही उखड़ गई। हालात इतने बदतर रहे कि नवनिर्मित सड़क को बेलचा मारते ही समेट लिया गया, जिससे करोड़ों के सरकारी खर्च पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
हैरान करने वाली तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि सड़क की परतें इस कदर घटिया थीं कि सफाईकर्मियों ने उन्हें कचरे की तरह ट्रैक्टर में भरकर मौके से हटाया। जिस सड़क को जनता के सुरक्षित आवागमन के लिए बनाया गया था, वही सड़क कुछ घंटों में मलबे में तब्दील हो गई।
बताया जा रहा है कि अंबिकापुर से होकर गुजरने वाली NH-43 की जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से पेच रिपेयरिंग कार्य कराया जा रहा है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि यह मरम्मत सिर्फ कागजों और बिलों तक ही सीमित नजर आ रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात में कार्य कराकर सुबह उखड़ जाना कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित भ्रष्टाचार का हिस्सा है। घटिया सामग्री, मानकों की अनदेखी और विभागीय निगरानी की गैरमौजूदगी ने NH विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस पूरे मामले ने NH विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार की खुली लूट को उजागर कर दिया है। जनता पूछ रही है कि क्या सड़कें चलने के लिए बनती हैं या सिर्फ भ्रष्टाचार का रास्ता तैयार करने के लिए? अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होती है या हमेशा की तरह यह मामला भी जांच के नाम पर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *