• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सरगुजा पुलिस ने स्कूली छात्रों को किया नशामुक्ति, यातायात और साइबर अपराध के प्रति जागरूक
Image

सरगुजा पुलिस ने स्कूली छात्रों को किया नशामुक्ति, यातायात और साइबर अपराध के प्रति जागरूक

अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस और नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान द्वारा जिले में लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) इकाई द्वारा ग्राम अजिरमा में आयोजित शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति, यातायात नियम, साइबर अपराध और व्यक्तित्व विकास के संबंध में जागरूक किया गया।
यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लो के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। बौद्धिक परिचर्चा के अंतर्गत आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप निरीक्षक अभय तिवारी उपस्थित रहे। वहीं नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के संयोजक मंगल पाण्डेय तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरगुजा के पुष्प मित्र मल्तियार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मुख्य अतिथि उप निरीक्षक अभय तिवारी ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी आंकड़ों और उदाहरणों के माध्यम से रोचक ढंग से दी। उन्होंने सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया। नवा बिहान अभियान के संयोजक मंगल पाण्डेय ने नशे के प्रकार, नशे की लत लगने के कारण, उसके दुष्परिणामों के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास पर भी प्रकाश डाला।
वहीं पुष्प मित्र मल्तियार ने साइबर अपराध, उससे बचाव के उपायों और संशोधित कानून 2024 की जानकारी देते हुए छात्रों को सतर्क रहने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विषयों को लेकर रुचि दिखाई और सवाल-जवाब के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश राय (रा.से.यो.), भावना सिंह (सहायक कार्यक्रम अधिकारी), व्याख्याता श्वेता सिंह एवं कविता सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *