• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सूरजपुर में सड़क किनारे महिला की लाश मिलने से सनसनी, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की आशंका
Image

सूरजपुर में सड़क किनारे महिला की लाश मिलने से सनसनी, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की आशंका

सूरजपुर। जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घाट पेंडारी मार्ग के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि पहचान छुपाने के उद्देश्य से हत्या के बाद शव के सिर को बुरी तरह पत्थर से कुचला गया है। राहगीरों द्वारा शव देखे जाने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चंदौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है और महिला की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सूरजपुर में सड़क किनारे महिला की लाश मिलने से सनसनी, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की आशंका - RaipurNow