• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नए साल की रात सरगुजा में शराब का सैलाब, 9 दुकानों से 1 करोड़ की रिकॉर्ड बिक्री
Image

नए साल की रात सरगुजा में शराब का सैलाब, 9 दुकानों से 1 करोड़ की रिकॉर्ड बिक्री

अम्बिकापुर। नए साल की पूर्व संध्या पर सरगुजा जिले में जश्न के साथ-साथ शराब की खपत भी अपने चरम पर नजर आई।
31 दिसंबर की शाम होते ही जिले की शराब दुकानों के बाहर भीड़ उमड़ पड़ी। कहीं लंबी कतारें दिखीं तो कहीं देर रात तक लोग बोतल लेने का इंतजार करते रहे।
ग्राउंड पर मौजूद तस्वीरों और आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सरगुजा जिले की 9 शराब दुकानों से एक ही दिन में करीब 1 करोड़ रुपए की शराब बिक गई। यह जिले में अब तक की सबसे बड़ी एकदिवसीय शराब बिक्री मानी जा रही है।
पिछले वर्ष नए साल के मौके पर जिले में लगभग 70 लाख रुपए की शराब की बिक्री हुई थी, लेकिन इस बार यह आंकड़ा काफी आगे निकल गया। यानी नए साल के जश्न में सरगुजा के लोगों ने करीब 30 लाख रुपए ज्यादा की शराब पी डाली।
शाम ढलते ही देशी-विदेशी शराब की दुकानों पर माहौल पूरी तरह बदल गया। कई दुकानों पर स्टॉक जल्दी खत्म होने लगा, तो कुछ जगहों पर अतिरिक्त कर्मचारियों को बुलाना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, “हर साल भीड़ होती है, लेकिन इस बार भीड़ और बिक्री दोनों ही रिकॉर्ड तोड़ रही थीं।”
आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह सरगुजा जिले के इतिहास की अब तक की सबसे ज्यादा शराब बिक्री है। नए साल की रात शराब की इस रिकॉर्ड खपत ने जिले के पुराने सभी आंकड़े तोड़ दिए हैं।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *