• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नववर्ष के पहले दिन स्कूल में प्रधानाचार्य को आया हार्ट अटैक, कुर्सी से गिरने के बाद अस्पताल में मृत घोषित
Image

नववर्ष के पहले दिन स्कूल में प्रधानाचार्य को आया हार्ट अटैक, कुर्सी से गिरने के बाद अस्पताल में मृत घोषित

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के बतौली स्थित गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य देवेंद्र कुमार गुप्ता की नए साल के पहले दिन हार्ट अटैक से मौत हो गई। गुरुवार दोपहर स्कूल परिसर में ही उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। साथी शिक्षकों द्वारा तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना बतौली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, प्रभारी प्राचार्य देवेंद्र कुमार गुप्ता गुरुवार को स्कूल में उपस्थित थे। नववर्ष का पहला दिन होने के कारण स्कूल में छात्राओं की संख्या कम थी। दोपहर करीब 12.30 बजे ठंड महसूस होने पर वे स्कूल परिसर में धूप में कुर्सी लगाकर बैठे थे। इसी दौरान अचानक वे कुर्सी से गिर पड़े।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत
देवेंद्र गुप्ता के कुर्सी से गिरते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। साथी शिक्षकों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर शिक्षक मनीष कुमार गुप्ता सहित अन्य शिक्षकों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली पहुंचाया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे। अचानक हुई इस मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
देवेंद्र कुमार गुप्ता मूल रूप से बिलासपुर जिले के निवासी थे और गणित के व्याख्याता थे। वे लंबे समय से गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बतौली में प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदस्थ थे। करीब एक माह पहले प्राचार्यों की नई पोस्टिंग के बाद स्कूल में नए प्राचार्य की नियुक्ति हो चुकी है। वर्तमान प्राचार्य के अवकाश पर होने के कारण देवेंद्र कुमार गुप्ता प्रभारी प्राचार्य का दायित्व संभाल रहे थे।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *