• Home
  • छत्तीसगढ़
  • शराब घोटाला केस में चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत, EOW-ACB और ED दोनों मामलों में मिली राहत
Image

शराब घोटाला केस में चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत, EOW-ACB और ED दोनों मामलों में मिली राहत

रायपुर। शराब घोटाला मामले में आरोपी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उन्हें ईओडब्ल्यू-एसीबी और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जुड़े दोनों मामलों में जमानत प्रदान कर दी है।
यह फैसला जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच ने सुनाया। चैतन्य बघेल के वकील हर्षवर्धन परगनिया ने जमानत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि कोर्ट ने दोनों प्रकरणों में उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है।
बताया जा रहा है कि शराब घोटाले से जुड़े मामलों में चैतन्य बघेल के खिलाफ जांच एजेंसियों द्वारा कार्रवाई की जा रही थी। लंबे समय से चली आ रही कानूनी प्रक्रिया के बाद अब हाईकोर्ट के इस फैसले को उनके लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद राजनीतिक हलकों में भी इस फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *