• Home
  • छत्तीसगढ़
  • घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
Image

घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

उदयपुर पुलिस ने डंडे से की गई हत्या का किया खुलासा, आरोपी न्यायिक रिमांड पर
सरगुजा | उदयपुर थाना उदयपुर क्षेत्र के ग्राम पुटा जुनापारा में घरेलू विवाद के चलते पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा भी जप्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 जनवरी 2026 को प्रार्थी दिलबोध राम ने थाना उदयपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन नईहारो के साथ उसके पति इजोर साय ने रात में मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर प्रार्थी जब बहन के घर पहुँचा तो वह जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी थी, उसके मुंह और गाल में चोट के निशान थे। आसपास के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था और घटना वाली रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।
मामले में थाना उदयपुर में अपराध क्रमांक 05/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान दर्ज किए तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण दम घुटने से सांस रुकना बताया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी इजोर साय (उम्र 50 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते उसने पत्नी के साथ मारपीट की और गुस्से में आकर उसका मुंह-नाक दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त किया गया।
पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशिरकांत सिंह, प्रधान आरक्षक देवनारायण सिंह, आरक्षक रविंद्र साहू, देवेंद्र सिंह एवं सुलक्ष्मणा की सक्रिय भूमिका रही।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार - RaipurNow