• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कोटेरबुड़ा जंगल पुलिया के पास जुआ खेलते 17 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.40 लाख से अधिक नकद जब्त
Image

कोटेरबुड़ा जंगल पुलिया के पास जुआ खेलते 17 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.40 लाख से अधिक नकद जब्त

सरगुजा । सरगुजा जिले में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उदयपुर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,40,310 नगद और 52 पत्तों की ताश जब्त की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में लगातार अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 11 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कोटेरबुड़ा के जंगल पुलिया के पास कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश से जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना उदयपुर एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर 17 आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपनी पहचान पटना थाना क्षेत्र, जिला कोरिया निवासी के रूप में बताई।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना उदयपुर में अपराध क्रमांक 08/26 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक शिशिरकांत सिंह, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा सहित प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, संजय कुमार, विकास सिन्हा तथा आरक्षक अमन पुरी, अशोक यादव, रमेश राजवाड़े, अजय शर्मा, रविंद्र साहू एवं कृष्णा सिंह की अहम भूमिका रही।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *