• Home
  • छत्तीसगढ़
  • एनआईटी रायपुर एफआईई को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, दो इन्क्यूबेटेड स्टार्टअप्स ने जीते पुरस्कार
Image

एनआईटी रायपुर एफआईई को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, दो इन्क्यूबेटेड स्टार्टअप्स ने जीते पुरस्कार

रायपुर | छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट 2025 में एनआईटी रायपुर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एफआईई) ने राज्य के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान हासिल किया। माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एनआईटी रायपुर एफआईई को प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किया।

कार्यक्रम में एनआईटी रायपुर एफआईई के दो इन्क्यूबेटेड स्टार्टअप्स ने भी शानदार प्रदर्शन किया। आत्मिक भारत इंडस्ट्रीज प्रा. लि., संस्थापक सजल मल्होत्रा को ₹51,000 का द्वितीय पुरस्कार और ऑरो आर्ट्स प्रा. लि., संस्थापक अनुराधा साहू को ₹21,000 का रनर-अप पुरस्कार मिला। दोनों स्टार्टअप्स ने नवाचार और उद्यमशीलता में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

कार्यक्रम का आयोजन वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा नवा रायपुर में किया गया था, जिसमें उद्योग जगत के विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और उद्यमियों ने भाग लिया। एनआईटी रायपुर की ओर से यह सम्मान पवन कटारिया, सहायक कुलसचिव एवं प्रभारी अधिकारी, और सुनील देवांगन, इन्क्यूबेशन मैनेजर ने प्राप्त किया।

संस्थान के निदेशक प्रो. एन. वी. रमना राव ने कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ में मजबूत स्टार्टअप और उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की दिशा में एनआईटी रायपुर के सतत प्रयासों को रेखांकित करती है।

Releated Posts

होलीक्रॉस स्कूल सील, 34 लाख और 24 लाख बकाया पर निगम की सख्ती

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के सख्त निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा…

ByByRaipurNow Mar 30, 2026

रायगढ़ क्षेत्र में रेल परियोजना: तथ्य और जमीनी स्थिति

कोयला आपूर्ति हेतु रेल परियोजना का क्रियान्वयन जारी सड़क यातायात का दबाव घटेगा, पर्यावरण और स्थानीय विकास को…

ByByRaipurNow Mar 28, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ के विरोध में संयुक्त मसीह समाज का हल्लाबोल; लाखों की संख्या में किया राजभवन का घेराव

काला कानून वापस लो’ के नारों से गूँजी राजधानी; तूता धरना स्थल से पैदल निकले हजारों प्रदर्शनकारी, राज्यपाल…

ByByRaipurNow Mar 27, 2026

रायपुर में वसुंधरा राज के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य शुभारंभ; छत्तीसगढ़ में लग्ज़री शॉपिंग को मिला नया अंदाज़

रायपुर : फाइन ज्वेलरी के जाने-माने नाम वसुंधरा राज लग्ज़री ज्वेलरी ने रायपुर में अपने नए स्टोर का…

ByByRaipurNow Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *