• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर ट्रेन हादसे पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जताया गहरा दुःख
Image

बिलासपुर ट्रेन हादसे पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जताया गहरा दुःख

रायपुर । सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर की घटना पर गहरा दुःख जताया है और पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त की है। श्री अग्रवाल ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। ट्रेन हादसे में यात्रियों की मृत्यु और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से मन व्यथित है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

सांसद श्री अग्रवाल ने रेल प्रशासन को निर्देश दिया है कि, घायलों को तत्काल बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता और मुआवजा प्रदान किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कारणों की गंभीर जांच आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है कि इस दुखद घड़ी में एकजुट होकर पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए आगे आएं।

Releated Posts

होलीक्रॉस स्कूल सील, 34 लाख और 24 लाख बकाया पर निगम की सख्ती

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के सख्त निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा…

ByByRaipurNow Mar 30, 2026

रायगढ़ क्षेत्र में रेल परियोजना: तथ्य और जमीनी स्थिति

कोयला आपूर्ति हेतु रेल परियोजना का क्रियान्वयन जारी सड़क यातायात का दबाव घटेगा, पर्यावरण और स्थानीय विकास को…

ByByRaipurNow Mar 28, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ के विरोध में संयुक्त मसीह समाज का हल्लाबोल; लाखों की संख्या में किया राजभवन का घेराव

काला कानून वापस लो’ के नारों से गूँजी राजधानी; तूता धरना स्थल से पैदल निकले हजारों प्रदर्शनकारी, राज्यपाल…

ByByRaipurNow Mar 27, 2026

रायपुर में वसुंधरा राज के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य शुभारंभ; छत्तीसगढ़ में लग्ज़री शॉपिंग को मिला नया अंदाज़

रायपुर : फाइन ज्वेलरी के जाने-माने नाम वसुंधरा राज लग्ज़री ज्वेलरी ने रायपुर में अपने नए स्टोर का…

ByByRaipurNow Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *