• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बे-मौसम बारिश से किसानों को हुए फसल नुकसानी का मुआवजा दे सरकार – कांग्रेस
Image

बे-मौसम बारिश से किसानों को हुए फसल नुकसानी का मुआवजा दे सरकार – कांग्रेस

रायपुर। मोंथा तूफान के चलते बे-मौसम बारिश से हुए खरीफ फसल के नुकसानी की भरपाई की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि किसानों के परिश्रम से उपजाए तैयार फसल बर्बाद हो गई है। पूरे प्रदेश में लाखों किसानों का बहुत नुकसान हुआ है। उनकी साल भर की मेहनत पानी के कारण खराब हो गई है। खेतों में पानी भर गया है और हवा तूफान में धान गिरकर पानी में डूबने से सड़ने लगा है, पक कर तैयार धान की फसल जमीन पर लेट गई है, इससे धान की बालियो में जर्मिनेशन आकर सड़ने लगी है। खैरागढ़, छुईखदान, चांपा, जांजगीर, मुंगेली सहित अनेक स्थानों पर किसानों ने मुआवजे की मांग को ले कर आंदोलन भी किया है। कांग्रेस पार्टी भी किसानों के नुकसान का आंकलन कर मुआवजा की मांग लगातार कर रही है, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा वह किसानों के नुकसान की भरपाई नहीं करना चाहती।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि असमय बारिश से धान और दलहन के साथ ही सब्जियों की खेती को भी भारी नुकसान हुआ है। तेज चक्रवाती हवा के साथ लगातार 3 दिन तक हुई बारिश से सब्जियों के फसल में कीड़े लग गए, खेतों में पानी भरने से सड़ने लगे हैं, बदली और बारिश से टमाटर की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है, हमारी मांग है सरकार तत्काल किसानों के लिए मुआवजा स्वीकृत करें।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि किसानों को हुए भारी नुकसान से इस सरकार का कोई सरोकार नहीं है। इवेंट जीवी सरकार में बैठे लोग राज्योत्सव मनाने में व्यस्त है। 72 घंटो के भीतर ही नुकसानी के क्षतिपूर्ति के लिये दावा करने का प्रावधान है, लेकिन कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी किसानों से क्षतिपूर्ति हेतु मुआवजे का आवेदन नहीं ले रहे हैं, किसानों का फोन तक नहीं उठा रहे हैं। प्रशासन तत्काल किसानों को हुए नुकसानी का आकलन कर बिना किसी औपचारिकता के मुआवजा स्वीकृत करे और प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति का भुगतान करे सरकार।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *