• Home
  • छत्तीसगढ़
  • शहर में बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नल को चालू करने की मांग, युवा कांग्रेस ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन
Image

शहर में बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नल को चालू करने की मांग, युवा कांग्रेस ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन

अब्दुल हमीद चौक, संगम चौक, बंगाली चौक और अंबेडकर चौक में सिग्नल वर्षों से बंद, दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा

अंबिकापुर। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में लगे ट्रैफिक सिग्नल के बंद रहने से नाराज छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने मंगलवार को कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सिग्नल चालू कराने की मांग की। युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बताया कि शासन द्वारा लाखों रुपये खर्च कर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए सिग्नल लगाए गए, लेकिन कई स्थानों पर ये आज तक शुरू नहीं किए गए हैं।

ज्ञापन में कहा गया है कि अब्दुल हमीद चौक, संगम चौक, बंगाली चौक और अंबेडकर चौक जैसे व्यस्त स्थानों पर सिग्नल बंद रहने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

युवा कांग्रेस ने यह भी मांग की है कि शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए जल्द ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो सके और सड़क हादसों पर रोक लगे। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सिग्नल जल्द चालू नहीं किए गए, तो संगठन शहरव्यापी आंदोलन शुरू करेगा।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *