• Home
  • छत्तीसगढ़
  • संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से सनसनी, सिर कुचलकर हत्या की आशंका
Image

संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से सनसनी, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

मैनपाट में पश्चिम बंगाल के दो मजदूरों के बीच विवाद के बाद हुई वारदात, एक फरार

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजू (पश्चिम बंगाल निवासी) के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ महीनों से मैनपाट में मिस्त्री का काम कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कुदारीडीह में निर्माणाधीन कॉलोनी में पश्चिम बंगाल के दो युवक मजदूरी कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार रात दोनों ने शराब पी थी और आपसी विवाद भी हुआ था। अगली सुबह एक युवक का सिर कुचला हुआ शव निर्माण स्थल के पास मिला, जबकि दूसरा साथी मौके से फरार है। घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

Releated Posts

होलीक्रॉस स्कूल सील, 34 लाख और 24 लाख बकाया पर निगम की सख्ती

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के सख्त निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा…

ByByRaipurNow Mar 30, 2026

रायगढ़ क्षेत्र में रेल परियोजना: तथ्य और जमीनी स्थिति

कोयला आपूर्ति हेतु रेल परियोजना का क्रियान्वयन जारी सड़क यातायात का दबाव घटेगा, पर्यावरण और स्थानीय विकास को…

ByByRaipurNow Mar 28, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ के विरोध में संयुक्त मसीह समाज का हल्लाबोल; लाखों की संख्या में किया राजभवन का घेराव

काला कानून वापस लो’ के नारों से गूँजी राजधानी; तूता धरना स्थल से पैदल निकले हजारों प्रदर्शनकारी, राज्यपाल…

ByByRaipurNow Mar 27, 2026

रायपुर में वसुंधरा राज के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य शुभारंभ; छत्तीसगढ़ में लग्ज़री शॉपिंग को मिला नया अंदाज़

रायपुर : फाइन ज्वेलरी के जाने-माने नाम वसुंधरा राज लग्ज़री ज्वेलरी ने रायपुर में अपने नए स्टोर का…

ByByRaipurNow Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *