• Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ में दूसरी बार होगा सूर्यकिरण एयर शो : सांसद बृजमोहन
Image

छत्तीसगढ़ में दूसरी बार होगा सूर्यकिरण एयर शो : सांसद बृजमोहन

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, सीएम साय, सांसद बृजमोहन देखेंगे सूर्यकिरण टीम का शानदार प्रदर्शन

रायपुर । सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से छत्तीसगढ़ के रजत जयंती राज्योत्सव के अवसर पर राजधानी रायपुर का आकाश भारतीय वायुसेना की गौरवशाली सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के अद्भुत करतबों का साक्षी बनने जा रहा है।

5 नवंबर को सुबह 10 बजे सेंध लेक के ऊपर होने वाले इस ऐतिहासिक एरो शो में वायुसेना के वीर पायलट अपने असाधारण कौशल, अनुशासन और पराक्रम का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए सूर्यकिरण दल रायपुर पहुंच चुका है।

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। सांसद श्री अग्रवाल ने जनता से अपील की है कि जैसे 2009 में प्रदेश की जनता ने बूढ़ा तालाब के ऊपर हुए और शो को सफल बनाया था ठीक उसी प्रकार 5 नवंबर को सेंध लेक नया रायपुर में होने वाले एयरसन को सफल बनाएं। आप सभी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हमारे वायुसेना के शौर्य का साक्षी बनें।

इस भव्य आयोजन के लिए श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से भेंट कर आग्रह किया था कि छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर सूर्यकिरण एरोबेटिक शो का आयोजन रायपुर में किया जाए। रक्षा मंत्री ने न केवल उनकी भावना का सम्मान किया बल्कि स्वयं पत्र लिखकर इसकी औपचारिक अनुमति भी प्रदान की।

यह अवसर रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि यह दूसरी बार है जब सूर्यकिरण टीम रायपुर के आकाश में अपने करतब दिखाएगी। वर्ष 2009 में भी जब रायपुर के बूढ़ा तालाब के ऊपर इस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था, तब भी यह आयोजन श्री बृजमोहन अग्रवाल के ही प्रयासों से संभव हुआ था। उस समय वे छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत थे।

लगातार दो बार भारतीय वायुसेना के इस गौरवशाली प्रदर्शन को रायपुर की धरती पर लाना, श्री अग्रवाल के राष्ट्रप्रेम, दूरदर्शिता और छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की भावना का प्रमाण है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *