• Home
  • छत्तीसगढ़
  • तीन हाथी कुएं में गिरे, 4 घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर निकाले गए
Image

तीन हाथी कुएं में गिरे, 4 घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर निकाले गए

बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र के हरदी गांव की घटना,

ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बलौदाबाजार। बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र के बिट क्रमांक 163 स्थित हरदी गांव में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां तीन हाथी – एक मादा और दो शावक – खेत में बने एक कुएं में गिर गए। जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण टिकनेस ध्रुव के खेत में यह कुआं बना हुआ था, जहां हाथियों का दल भटकते हुए पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, JCB मशीन की मदद से कुएं का रैंप बनाया गया, जिससे तीनों हाथियों को सकुशल बाहर निकाला गया। रेस्क्यू अभियान में वन विभाग के अधिकारी धमशिल गणवीर (डीएफओ, बलौदाबाजार) और सतोविसा समाजदार (सीसीएफ वाइल्ड लाइफ रायपुर) मौजूद रहे। उनकी निगरानी में पूरी कार्रवाई संपन्न की गई। हाथियों का यह दल बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र से भटककर हरदी गांव के आसपास पहुंचा था। वन विभाग की टीम ने बाद में तीनों हाथियों को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर रवाना कर दिया।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *