• Home
  • छत्तीसगढ़
  • लूंगी पहनकर खाना खाने पहुंचे बुजुर्ग को रेस्टोरेंट से बाहर निकाला, परिजनों और स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
Image

लूंगी पहनकर खाना खाने पहुंचे बुजुर्ग को रेस्टोरेंट से बाहर निकाला, परिजनों और स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायगढ़। शहर के छातामुड़ा चौक स्थित अमाया रेस्टोरेंट में शुक्रवार शाम एक बुजुर्ग को सिर्फ लूंगी और बनियान पहनकर आने पर बाहर निकाल दिए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और रेस्टोरेंट के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

जानकारी के अनुसार, रायगढ़ निवासी विष्णु चरण साहू अपने परिवार के साथ अपने पोते का जन्मदिन मनाने अमाया रेस्टोरेंट पहुंचे थे। परिवार ने पहले से टेबल बुक कर रखी थी। लेकिन जैसे ही विष्णु चरण साहू रेस्टोरेंट के अंदर पहुंचे, प्रबंधन के स्टाफ ने उनके पहनावे को लेकर आपत्ति जताई और कहा कि “लूंगी और बनियान में अंदर आना मना है। इसके बाद स्टाफ ने उन्हें बाहर जाने को कहा।

परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो रेस्टोरेंट प्रबंधन के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और साहू परिवार के समर्थन में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। बाद में परिजनों और आसपास के लोगों ने रेस्टोरेंट के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कपड़े देखकर किसी को रेस्टोरेंट से निकाल देना अपमानजनक है। यह आम लोगों की गरिमा पर चोट है। वहीं, रेस्टोरेंट प्रबंधन ने अपने बचाव में कहा कि “यहां ग्राहकों के लिए ड्रेस कोड नीति है और स्टाफ ने उसी के तहत कार्यवाही की है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने की कोशिश की। हालांकि देर शाम तक धरना जारी रहा। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि रेस्टोरेंट प्रबंधन बुजुर्ग विष्णु चरण साहू से सार्वजनिक माफी मांगे और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *