• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कांग्रेस पर बृहस्पति सिंह का हमला: कहा- आपस में निपटो-निपटाओ का खेल बंद हो, वरिष्ठ नेताओं को ठीक करें
Image

कांग्रेस पर बृहस्पति सिंह का हमला: कहा- आपस में निपटो-निपटाओ का खेल बंद हो, वरिष्ठ नेताओं को ठीक करें

अंबिकापुर: पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कभी भी बीजेपी से नहीं हारती, लेकिन पार्टी के लोगों में आपस में निपटो-निपटाओ का खेल चल रहा है, जिससे पार्टी की हार हो रही है।

बृहस्पति सिंह ने कहा कि जब राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के ट्राइबल नेताओं को दिल्ली बुलाकर पूछा कि हम सत्ता में क्यों नहीं आ रहे, तो मैंने कहा कि आप छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं को ठीक कर दीजिए और निपटो-निपटाओ का खेल खत्म करा दीजिए, तो सरकार बन जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनता चाहती है कि कांग्रेस की सरकार बने, लेकिन एक ही मुख्यमंत्री की कुर्सी और सभी वरिष्ठ नेता सीएम बनना चाहते हैं, जो संभव नहीं है। बृहस्पति सिंह ने टीएस सिंहदेव की तारीफ करते हुए कहा कि वह छत्तीसगढ़ के बहुत अच्छे नेता हैं, लेकिन उनकी मानसिकता सरगुजा संभाग से ऊपर नहीं उठ पाई है।

Releated Posts

होलीक्रॉस स्कूल सील, 34 लाख और 24 लाख बकाया पर निगम की सख्ती

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के सख्त निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा…

ByByRaipurNow Mar 30, 2026

रायगढ़ क्षेत्र में रेल परियोजना: तथ्य और जमीनी स्थिति

कोयला आपूर्ति हेतु रेल परियोजना का क्रियान्वयन जारी सड़क यातायात का दबाव घटेगा, पर्यावरण और स्थानीय विकास को…

ByByRaipurNow Mar 28, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ के विरोध में संयुक्त मसीह समाज का हल्लाबोल; लाखों की संख्या में किया राजभवन का घेराव

काला कानून वापस लो’ के नारों से गूँजी राजधानी; तूता धरना स्थल से पैदल निकले हजारों प्रदर्शनकारी, राज्यपाल…

ByByRaipurNow Mar 27, 2026

रायपुर में वसुंधरा राज के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य शुभारंभ; छत्तीसगढ़ में लग्ज़री शॉपिंग को मिला नया अंदाज़

रायपुर : फाइन ज्वेलरी के जाने-माने नाम वसुंधरा राज लग्ज़री ज्वेलरी ने रायपुर में अपने नए स्टोर का…

ByByRaipurNow Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *