• Home
  • छत्तीसगढ़
  • प्रतापपुर विधायक शकुन्तला सिंह पोर्ते पर फर्जी प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने का आरोप, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी जांच अधर में
Image

प्रतापपुर विधायक शकुन्तला सिंह पोर्ते पर फर्जी प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने का आरोप, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी जांच अधर में

ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर कार्यालय विधायक के जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई की मांग को लेकर

अंबिकापुर। प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक शकुन्तला सिंह पोर्ते पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को ग्रामीणों का दल कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। ग्रामीणों ने इस मामले में कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विधायक ने अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित सीट से फर्जी आदिवासी बनकर चुनाव लड़ा है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर ने पहले ही आदेश जारी करते हुए जाति प्रमाण पत्र की जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था।

ग्रामीणों का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के चार माह बीत जाने के बाद भी जांच पूरी नहीं की गई, जिससे लोगों में नाराजगी है। ज्ञापन में मांग की गई है कि विधायक का जाति प्रमाण पत्र 7 दिनों के भीतर निरस्त किया जाए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।
जयसिंह कुसाम, जनपद सदस्य व ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो वे जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *