• Home
  • छत्तीसगढ़
  • 13 साल के बच्चे पर धारदार हथियार से हमला, गले पर गहरे घाव – पुलिस जांच में जुटी
Image

13 साल के बच्चे पर धारदार हथियार से हमला, गले पर गहरे घाव – पुलिस जांच में जुटी

सक्ती | हसौद थाना क्षेत्र के हसौद गांव में शनिवार देर शाम एक नाबालिग पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। हमले में 13 वर्षीय साहिल साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावर ने बच्चे पर लगातार धारदार हथियार से वार किए, जिससे उसके गले पर गहरी चोटें आईं। परिजन और ग्रामीणों ने गंभीर हालत में उसे हसौद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

हमले का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हसौद थाना पुलिस की टीम हमलावर की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *