• Home
  • छत्तीसगढ़
  • गलत सिग्नल पर ट्रेन चलाने से हुआ हादसा, मृत चालक पर दर्ज हुआ जुर्म
Image

गलत सिग्नल पर ट्रेन चलाने से हुआ हादसा, मृत चालक पर दर्ज हुआ जुर्म

बिलासपुर। 4 नवंबर को लालखदान में हुए दर्दनाक रेल हादसे को लेकर रेलवे की शुरुआती जांच रिपोर्ट सामने आई है। जांच में खुलासा हुआ है कि हादसा गलत सिग्नल वाली लाइन पर ट्रेन चलाने के कारण हुआ। इस लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह बताया गया है।

रिपोर्ट के आधार पर मृत ट्रेन चालक विद्या सागर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। स्टेशन अधीक्षक निखलेश विठालकर ने चालक की लापरवाही बताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हादसे में ट्रेन चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि असिस्टेंट चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

तोरवा थाना पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(ए), 125 तथा रेलवे एक्ट की धारा 153, 154, 175 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस भीषण हादसे में 11 यात्रियों की मौत हुई थी, जबकि 20 घायल यात्री अब भी विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं।

एएसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि रेलवे की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *