• Home
  • छत्तीसगढ़
  • गारे पेलमा हिंसा के लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार : छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन
Image

गारे पेलमा हिंसा के लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार : छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन

दमनात्मक कार्रवाई बंद कर ग्रामसभाओं के निर्णयों का पालन करे राज्य सरकार
रायगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में जिंदल कंपनी को आवंटित गारे पेलमा-1 कोल ब्लॉक की कथित फर्जी पर्यावरणीय जनसुनवाई को निरस्त करने की मांग को लेकर CHP चौक, तमनार में जारी शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन आंदोलन के दौरान हुई हिंसा को छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। संगठन ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर शासन-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।
आंदोलनकारियों के अनुसार, धरना स्थल से ग्रामीणों की गिरफ्तारी और कोयला परिवहन में लगे डंपर से दबकर एक ग्रामीण की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी, जिसके परिणामस्वरूप हिंसक घटनाएं हुईं। आंदोलन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन ही एकमात्र विकल्प है।
छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण जनआंदोलनों को कुचलने के लिए हिंसा और पुलिस दमन प्रशासन की रणनीति का हिस्सा बन चुका है। हसदेव, अमेरा सहित प्रदेश के कई इलाकों में जबरन भूमि अधिग्रहण और जंगलों की अवैध कटाई के लिए पुलिस बल के प्रयोग की घटनाएं इसका उदाहरण हैं।
संगठन का कहना है कि चंद पूंजीपतियों के हित में आदिवासियों और किसानों से उनके आजीविका के संसाधन—जंगल और जमीन—छीने जा रहे हैं। इसके लिए सत्ता और कॉर्पोरेट के गठजोड़ से फर्जी जनसुनवाइयों का आयोजन कराया जा रहा है तथा पेसा कानून और वनाधिकार कानून का उल्लंघन कर संवैधानिक ग्रामसभाओं के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
आंदोलन ने बताया कि गारे पेलमा-1 कोयला खदान से प्रभावित सभी 14 गांवों की ग्रामसभाओं ने परियोजना के विरोध में प्रस्ताव पारित कर शासन-प्रशासन को सौंप दिए हैं। इसके बावजूद पहले निरस्त हो चुकी जनसुनवाई को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जबरन दोबारा आयोजित किया गया।
दिनांक 8 दिसंबर को हजारों ग्रामीण धौराभाटा हाई स्कूल मैदान में जनसुनवाई का विरोध करने के लिए एकत्रित हुए थे, लेकिन जिला प्रशासन और पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारियों ने निर्धारित स्थल के बजाय दूसरी जगह सीमित लोगों की मौजूदगी में जनसुनवाई की औपचारिकता पूरी कर ली। भारी पुलिस बल के कारण ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को वहां पहुंचने से रोका गया।
छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन ने आरोप लगाया कि बीते करीब 15 दिनों से ग्रामीण शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे, लेकिन राज्य सरकार ने उनकी मांगों पर कोई पहल नहीं की। इससे स्पष्ट है कि सरकार को आदिवासी-किसानों के अधिकारों से अधिक कॉर्पोरेट मुनाफे की चिंता है।
संगठन ने धरना स्थल पर की गई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए राज्य सरकार से मांग की है कि फर्जी और अवैध पर्यावरणीय जनसुनवाई को तत्काल निरस्त किया जाए, दमनात्मक कार्रवाइयों को रोका जाए और संवैधानिक ग्रामसभाओं के निर्णयों का सम्मान किया जाए।
छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति, जिला किसान संघ राजनांदगांव सहित विभिन्न जनसंगठन

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *