• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मतदाता सूची में गड़बड़ी पर कांग्रेस का बड़ा मंथन
Image

मतदाता सूची में गड़बड़ी पर कांग्रेस का बड़ा मंथन

अंबिकापुर। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और प्रदेश सह-प्रभारी जरीता लैतफलांग ने SIR प्रक्रिया को लेकर समीक्षा बैठक की। सिंहदेव ने कहा—मतदाता सूची दूषित है, सुधार जरूरी है, लेकिन पूरी जिम्मेदारी मतदाताओं पर डालना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ खास लोगों के नाम जानबूझकर नहीं जोड़े जा रहे हैं।

लैतफलांग ने बताया कि कई किसानों तक गणना प्रपत्र पहुंचे ही नहीं, वे प्रक्रिया से अनभिज्ञ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की अपील की।

जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने बताया कि SIR को मजबूत करने वरिष्ठ नेताओं को उनके-अपने बूथ की जिम्मेदारी दी गई है। 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ रैली, जिसमें करोड़ों मतदाताओं के हस्ताक्षर राष्ट्रपति को सौंपे जाएंगे।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *