• Home
  • छत्तीसगढ़
  • एनएच-130 पर तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत; चालक फरार
Image

एनएच-130 पर तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत; चालक फरार

अम्बिकापुर। अम्बिकापुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनपुर थाना क्षेत्र के केवरा गांधी चौक के पास सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लखनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश कर रही है। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *