• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नशे के सौदागरों पर आबकारी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो इंजेक्शन विक्रेता गिरफ्तार
Image

नशे के सौदागरों पर आबकारी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो इंजेक्शन विक्रेता गिरफ्तार

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम सरगुजा ने 63 नशीले इंजेक्शन किए जब्त, दोनों आरोपी जेल भेजे गए
अंबिकापुर | सरगुजा संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम सरगुजा द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार 07 जनवरी 2026 की शाम गश्त के दौरान टीम ने नशीले इंजेक्शन की बिक्री करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 63 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उड़नदस्ता टीम को बंगाली चौक के पास मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना कोतवाली अंतर्गत तकिया फिल्टर प्लांट, बेनीपुर के पास दो युवक नशीले इंजेक्शन बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने तत्काल मौके पर छापा मार कार्रवाई की।
टीम को देखकर दोनों युवक हड़बड़ाने लगे, जिन्हें रोककर पूछताछ की गई। एक आरोपी ने अपना नाम संतोष यादव, निवासी तकिया, थाना कोतवाली अंबिकापुर बताया, जबकि दूसरे ने अपना नाम ब्रजेश बरवा, निवासी सन्ना, जिला जशपुर बताया। तलाशी के दौरान दोनों के पिट्ठू बैग से 33 नग Rexogesic Injection और 31 नग Avil Injection बरामद किए गए।
दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत गिरफ्तार कर आबकारी अभिरक्षा में रखा गया। इसके बाद गुरुवार 08 जनवरी 2026 को आरोपियों को माननीय न्यायालय अंबिकापुर में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल दाखिल करने के आदेश दिए गए।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता की इस कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नशीले इंजेक्शन के छोटे हों या बड़े विक्रेता, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सरगुजा को नशामुक्त बनाने की दिशा में अभियान लगातार जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक टी.आर. केहरी, मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे, ओमप्रकाश गुप्ता एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *