• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नशीला इंजेक्शन सप्लाई करने वाला बड़ा तस्कर गिरफ्तार, 192 इंजेक्शन और KTM बाइक जब्त
Image

नशीला इंजेक्शन सप्लाई करने वाला बड़ा तस्कर गिरफ्तार, 192 इंजेक्शन और KTM बाइक जब्त

अंबिकापुर | सरगुजा संभाग में नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार के खिलाफ आबकारी उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नशीले इंजेक्शन के बड़े सप्लायर हजरत अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 192 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रनपुर खुर्द निवासी हजरत अली ऑक्सीजन पार्क, बधियाचुआं के आसपास KTM बाइक से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करने आने वाला है। सूचना की पुष्टि के बाद उड़नदस्ता टीम ने सिविल ड्रेस में घेराबंदी की और संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान बाइक में टंगे झोले से 96 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन और 96 नग एविल इंजेक्शन, कुल 192 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम हजरत अली, निवासी रनपुर खुर्द, थाना कोतवाली अंबिकापुर बताया।
आबकारी विभाग ने आरोपी की KTM बाइक क्रमांक CG 15 EG 1662 सहित सभी नशीले इंजेक्शन जब्त कर उसे एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (C) के तहत गिरफ्तार किया। आरोपी को विशेष न्यायाधीश (नारकोटिक्स) अंबिकापुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।
आबकारी विभाग के अनुसार वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत 37 बड़ी कार्रवाइयों के बाद वर्ष 2026 की शुरुआत में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि नशीले इंजेक्शन और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक टी.आर. केहरी, प्रधान आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक ओमप्रकाश गुप्ता, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह, चंद्रावती तथा नीरज चौहान की अहम भूमिका रही।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *