• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कोयला लोड हाईवा ने 11 केवी हाई टेंशन पोल को मारी टक्कर
Image

कोयला लोड हाईवा ने 11 केवी हाई टेंशन पोल को मारी टक्कर


ग्राम शिवनगर में नेशनल हाईवे-130 रहा बंद, एक घंटे तक यातायात बाधित
सूरजपुर। तारा चौकी अंतर्गत ग्राम शिवनगर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोयला लोड एक हाईवा ने 11 केवी के हाई टेंशन बिजली पोल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पोल सड़क पर गिर गया, जिससे नेशनल हाईवे-130 पर करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
घटना के चलते यात्री बसें, छोटी गाड़ियां और अन्य वाहन दोनों ओर फंस गए। हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दुर्घटना के कारण ग्राम शिवनगर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली आपूर्ति बहाल करने और सड़क से पोल हटाने का काम जारी रहा। पोल हटने के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *