Image

मजबूत मन ही मजबूत जीवन का आधार — शिल्पा पाण्डेय

अम्बिकापुर। विगत दिनों उदयपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विजन समाजसेवी संस्था के तत्वावधान में “मजबूत मन, मजबूत जीवन” विषय पर “जीवन अनमोल है” थीम के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में मानसिक मजबूती, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का विकास करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी संतोष दास ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चियों का अनुशासन, संघर्ष और एकाग्रता यह दर्शाती है कि वे मानसिक मजबूती की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा उदयपुर की छात्राओं में समन्वय और एकाग्रता देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि कभी भी जीवन से हार नहीं माननी चाहिए, भले ही पढ़ाई में अंक कम आ जाएं, लेकिन जीवन के अंक कभी कम नहीं होने चाहिए।
जन-जागरूकता कार्यक्रम की संयोजिका अधिवक्ता एवं समाजसेविका शिल्पा पाण्डेय ने कहा कि मजबूत मन ही मजबूत समाज का आधार होता है। उन्होंने छात्राओं को सकारात्मक रहने की सीख देते हुए कहा कि जब भी मन निराश हो, तब माता-पिता के संघर्ष और त्याग को याद करना चाहिए। बच्चों की परवरिश में माता-पिता जो कष्ट सहते हैं, उससे बड़ी कोई तकलीफ नहीं होती। सकारात्मक सोच ही सकारात्मक जीवन का पर्याय है।
इस अवसर पर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका सरोजिनी प्रमिला ने विजन समाजसेवी संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के जीवन में मानसिक मजबूती सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर परिस्थिति में विद्यालय प्रशासन छात्राओं के साथ खड़ा है।
कार्यक्रम में लगभग 200 छात्राओं ने सहभागिता की। इस दौरान कई छात्राओं ने लिखित चिट्ठियों के माध्यम से अपनी मन की बातें और मानसिक समस्याएं समाजसेविका शिल्पा पाण्डेय से साझा कीं, जिन्हें वे किसी से कह नहीं पा रही थीं। शिल्पा पाण्डेय ने एक-एक कर छात्राओं की काउंसलिंग की और उन्हें आत्मबल के साथ मजबूत जीवन जीने की प्रेरणा दी।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *