• Home
  • छत्तीसगढ़
  • जादू-टोना का डर दिखाकर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Image

जादू-टोना का डर दिखाकर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

बालोद। जिले में जादू-टोना का भय दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुरुर थाना पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लकवाग्रस्त एक व्यक्ति को तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर दो लाख 72 हजार रुपये की ठगी की थी।

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पीड़ित को विश्वास दिलाया कि उसके ऊपर किसी ने जादू-टोना करा दिया है, जिसके चलते उसकी हालत खराब हो रही है। तंत्र-मंत्र के नाम पर तीनों आरोपी उसके घर पहुंचे और झाड़-फूंक का नाटक करते हुए एक लाख 67 हजार रुपये नकद तथा एक लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी व मुखबिरों की मदद से तीनों आरोपियों को दबोच लिया। सभी आरोपी बालोद जिले के पुरुर थाना क्षेत्र के कनेरी गांव के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुछ नगद रकम और जेवरात भी बरामद किए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *