• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सिलाजु गांव में दशगात्र कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा, कुकर फटने से दो महिलाएं झुलसीं
Image

सिलाजु गांव में दशगात्र कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा, कुकर फटने से दो महिलाएं झुलसीं

बलरामपुर। रामचंद्रपुर विकासखंड के सिलाजु गांव में रविवार को दशगात्र कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सामूहिक भोज के लिए खाना पकाते समय प्रेशर कुकर अचानक फट गया, जिसकी चपेट में आकर दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। दूसरी महिला का उपचार जारी है।

ग्रामीणों के अनुसार भोज के लिए बड़ी मात्रा में भोजन तैयार किया जा रहा था, तभी अचानक कुकर में विस्फोट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया।

गांव में कार्यक्रम का माहौल अचानक मातम में बदल गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *