• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी, पटवारी समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Image

राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी, पटवारी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पटवारी राजेंद्र टोप्पो और वीरेंद्र गुप्ता शामिल हैं। दोनों पर भुईयां पोर्टल के राजस्व अभिलेखों से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों द्वारा सरकारी और निजी भूमि की कुल 29.008 हेक्टेयर जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में अवैध रूप से परिवर्तन किया गया था। आरोप है कि वीरेंद्र गुप्ता ने अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर भूमि का राजस्व रिकॉर्ड दर्ज कराया।

इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318, 319, 336, 338, 340 और 61 के तहत मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में पहले ही ग्रामीणों द्वारा कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था।

डबरा पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

होलीक्रॉस स्कूल सील, 34 लाख और 24 लाख बकाया पर निगम की सख्ती

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के सख्त निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा…

ByByRaipurNow Mar 30, 2026

रायगढ़ क्षेत्र में रेल परियोजना: तथ्य और जमीनी स्थिति

कोयला आपूर्ति हेतु रेल परियोजना का क्रियान्वयन जारी सड़क यातायात का दबाव घटेगा, पर्यावरण और स्थानीय विकास को…

ByByRaipurNow Mar 28, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ के विरोध में संयुक्त मसीह समाज का हल्लाबोल; लाखों की संख्या में किया राजभवन का घेराव

काला कानून वापस लो’ के नारों से गूँजी राजधानी; तूता धरना स्थल से पैदल निकले हजारों प्रदर्शनकारी, राज्यपाल…

ByByRaipurNow Mar 27, 2026

रायपुर में वसुंधरा राज के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य शुभारंभ; छत्तीसगढ़ में लग्ज़री शॉपिंग को मिला नया अंदाज़

रायपुर : फाइन ज्वेलरी के जाने-माने नाम वसुंधरा राज लग्ज़री ज्वेलरी ने रायपुर में अपने नए स्टोर का…

ByByRaipurNow Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *