• Home
  • छत्तीसगढ़
  • तूता धरना स्थल से प्रतिबंध हटाये,धरना प्रदर्शन पर टैक्स लेने का आदेश वापस हो :धनंजय सिंह ठाकुर
Image

तूता धरना स्थल से प्रतिबंध हटाये,धरना प्रदर्शन पर टैक्स लेने का आदेश वापस हो :धनंजय सिंह ठाकुर

धरना प्रदर्शन पर टैक्स वसूलना तुगलकी फरमान,भाजपा सरकार के खिलाफ उठ रही आवाज कुचलने की नीति

रायपुर। राजधानी रायपुर में धरना प्रदर्शन पर 500 रु. शुल्क एवं पंडाल लगाने पर 5 रू. स्केव्यर फीट शुल्क लेने और तुता धरना स्थल पर आंदोलन की रोक को भाजपा सरकार का लोकतंत्र विरोधी कृत्य बताते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने तुता धरना स्थल नवा रायपुर में आंदोलन पर रोक एवं रायपुर शहर में धरना प्रदर्शन पर 500 रु टैक्स लगाने का तुगलकी फरमान जारी किया है। 21 महीने में सरकार आलोकप्रिय चुकी है। भाजपा सरकार की वादाखिलाफ एवं असफलता को लेकर आम जनता, युवा, महिलाये, किसान, शासकीय कर्मचारी, ट्रांसपोर्ट वाहन चालको में गहरी नाराजगी है। आंदोलन से जनता का आक्रोश सड़को पर दिख रहा है, जिसे घबराई भाजपा सरकार अब लोकतंत्र का गला घोंट रही है। सरकार के खिलाफ उठ रही विपक्ष और जनता की आवाज को कुचलेने के लिए भाजपा सरकार ने तुगलकी फरमान जारी किया है। इसे तत्काल वापस लिया जाये।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं महापौर मीनल चौबे से पूछा जब वह विपक्ष में थे, तब आंदोलन करते थे तो क्या वह 5 रू. प्रति फीट के हिसाब से टैक्स का भुगतान करते थे? फिर आज उनकी ट्रिपल इंजन की सरकार रायपुर में प्रदर्शन पर टैक्स लेने का फरमान कैसे जारी कर दिया? क्या भाजपा सरकार प्रदेश को हिटलर शाही से चलाना चाहती है विपक्ष और जनता की आवाज को दबाना चाहती है आखिर सरकार में इतना डर क्यों है? भाजपा सरकार में तो आंदोलनकारियो को प्रताड़ना झेलना पड़ रहा है। जिस प्रकार से कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ आंदोलन करने पर गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है उन्हें जेल में बंद किया जा रहा है। आंदोलन कर रहे दिव्यांगजनों को आधी रात को अभनपुर के थाना क्षेत्र में ले जाकर तालाबंदी कर दिया गया। एनएचएम के कर्मचारियों को डराया धमकाया गया। भाजपा के तानाशाही से न विपक्ष डरेगी न जनता हम लोकतंत्र के तहत मिले आंदोलन के अधिकारों का उपयोग करते हुए भाजपा की तानाशाही सरकार के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन करेंगे।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026
2 Comments Text
  • thưởng thức sex 18+ 2025 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Normally I do not read article on blogs, but I wish to say that this write-up very forced me to check out and do so! Your writing style has been surprised me. Thanks, quite nice article.
  • web page says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    My spouse and I stumbled over here from a different web page and thought I might check things out. I like what I see so now i am following you. Look forward to looking at your web page for a second time.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *