• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई—चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार
Image

सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई—चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में बीती शाम उस समय हड़कंप मच गया जब सरकारी देशी भट्टी के पास एक युवक ने चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैला दी। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी शेख अयूब को दबोच लिया।

जांच के दौरान आरोपी के पास से धारदार स्टील का चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए हथियार जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा था, जिससे इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज किया है। सुपेला पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति नहीं है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *