• Home
  • छत्तीसगढ़
  • शराब के नशे में कार चला रहे 2 युवक गिरफ्तार, पुलिस से बहस और भागने की कोशिश
Image

शराब के नशे में कार चला रहे 2 युवक गिरफ्तार, पुलिस से बहस और भागने की कोशिश

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने शराब के नशे में कार चला रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तुर्काडीह मुख्य मार्ग पर की गई, जहां संदिग्ध हालत में एक कार को रोका गया।
पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान कार चालक और उसके साथी के हाव-भाव संदिग्ध पाए गए। जांच करने पर दोनों युवक शराब के नशे में पाए गए। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस से बहस शुरू कर दी और मौके से भागने की भी कोशिश की, जिससे कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई।
स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया। आरोपियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा BNSS की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत भी कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
कोनी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश गया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल अपराध है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *