• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकराई रॉयल बस, 16 यात्री घायल; 11 की हालत गंभीर
Image

नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकराई रॉयल बस, 16 यात्री घायल; 11 की हालत गंभीर

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर दर्री पारा के पास सुबह करीब 5:30 बजे बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें 11 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पहले रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सिम्स और बिलासपुर रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे तथा घायलों की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार और सुबह के समय कम दृश्यता हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *