• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर डिवीजन के नए डीआरएम ने पद संभालने से किया इनकार
Image

बिलासपुर डिवीजन के नए डीआरएम ने पद संभालने से किया इनकार

बिलासपुर। बिलासपुर रेल मंडल में प्रशासनिक स्तर पर एक असामान्य स्थिति सामने आई है। बिलासपुर डिवीजन के नव नियुक्त डीआरएम उमेश कुमार ने पदभार ग्रहण करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इसके पीछे बेटी की पढ़ाई और पत्नी की नौकरी का हवाला दिया है।

जानकारी के अनुसार उमेश कुमार को हाल ही में बिलासपुर रेल मंडल का डीआरएम नियुक्त किया गया था, लेकिन उन्होंने रेलवे बोर्ड के सचिव को पत्र लिखकर जिम्मेदारी संभालने में असमर्थता जताई है। पत्र में उन्होंने पारिवारिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए वर्तमान पदस्थापन में बदलाव का अनुरोध किया है।

गौरतलब है कि बिलासपुर के लालखदान में हुए रेल हादसे के बाद सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) की रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन डीआरएम राजमल खोईवाल को पद से हटाया गया था। इसके बाद उमेश कुमार को नया डीआरएम बनाए जाने की सूचना जारी हुई थी।

अब नए डीआरएम द्वारा पद ग्रहण न करने से रेल प्रशासन में आगे की नियुक्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *