• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मैक में मैक फिएस्टा का समापन समारोह’’ Bride and Groom एवं फैशन शो से मचाया धमाल
Image

मैक में मैक फिएस्टा का समापन समारोह’’ Bride and Groom एवं फैशन शो से मचाया धमाल

रायपुर। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल काॅलेज समता काॅलोनी रायपुर में तीन दिवसीय मैक फिएस्टा का आयोजन किया गया। जिसका प्रारंभ से ही महाविद्यालय के प्रांगण में छात्र-छात्राएं उत्साहित एवं जोश में नजर आए वही जोश आज मैक फिएस्टा के तीसरे दिन भी बरकरार रहा है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के चेयरमेन आदरणीय श्री रामेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल, सचिव श्रीमती सरिता अग्रवाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा आज आयोजित फैशन शों व ब्राइडल एण्ड ग्रूम प्रतियोगिता के निर्णायकगण के रूप में श्रीमती रिंपल अग्रवाल, सुश्री आंचल पंजवानी, सुश्री श्वेता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में काॅलेज के चेयरमेन श्री रमेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल एवं सचिव श्रीमती सरिता अग्रवाल जी विशेष रूप से उपस्थित थें।

मैक फिएस्टा के द्वितीय दिवस भी कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, Quiz Competition, Nail Art, Best out of Waste और Dance Performance पूरा महाविद्यालय प्रागंण कार्यक्रम के जोश से भरा रहा जहां महाभारत, भगवत गीता एवं रामयण के श्लोक से आॅडिटोरियम का महौल अध्यात्मिक हो गया। वहीं मेंहदी प्रतियोगिता के अंतर्गत ही अरेबिक, इंडोअरेबिक, मुथलाई, मोरक्कन में प्रतिभागियों अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। Dance Performance में प्रतिभागियों ने निर्णायक मंडल को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।

महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल काॅलेज में वर्ष भर चलने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में मैक फिएस्टा सबसे प्रमुख है। जिसका सभी विद्यार्थियों को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। मैक फिएस्टा के अंतिम दिन तक काॅलेज में उत्सव का माहौल रहा। अंतिम दिवस ब्राइड एण्ड ग्रूम फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। Bride and Groom प्रतियोगिता तथा Fashion show प्रतियोगिता में पर छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए एवं अपने हुनर का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। जहां ब्राइड प्रतियोगिता के अंतर्गत अलग- अलग राज्यों की पारंपरिक परिधानों में सजी दुल्हन नजर आयी जिसमे पंजाबी, छत्तीसगढ़ी, बंगाली, राजस्थानी, मराठी, प्रमुख रही। ग्रूम प्रतियोगिता के अंतर्गत राजस्थानी, मुस्लिम, मराठी, पंजाबी, दुल्हे कार्यक्रम की रौनक बनी। इससे पश्चात् ’’सांस्कृतिक फैशन शो’’ शीर्षक पर फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, स्टाइल और सृजनात्मकता के शानदार मिश्रण से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फैशन शो में निर्णायक के रूप में मि. रिपंल अग्रवाल, मि. आंचल पंजवानी, मि. श्वेता जायसवाल उपस्थित थें।

कार्यक्रम का सफल आयोजन काॅलेज के चेयरमेन रमेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमेन राजेश अग्रवाल एवं सचिव सरिता अग्रवाल जी, प्राचार्य डाॅ. जासमीन जोशी, उप-प्राचार्य डाॅ. श्वेता तिवारी एवं एडमिनिस्ट्रेटर शिवांगी मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया।

तीन दिवसीय मैक फिएस्टा उमंग एवं उत्साह के साथ समापन समारोह बडे़ धुमधाम से मनाया गया एवं विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओ को पुरस्कृत किया गया। MAIC Fiesta 2025 के इंचार्ज डाॅ. ऋृषि पांडेय, शिखा सिंग राजपुत के निर्देशन में पूर्ण हुआ व आयोजन में वाॅलेंटियर में छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *