• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नशीले इंजेक्शन का बड़ा सप्लायर पकड़ा गया, चंद्रेली निवासी रामबरत रवि को 200 इंजेक्शन के साथ दबोचा
Image

नशीले इंजेक्शन का बड़ा सप्लायर पकड़ा गया, चंद्रेली निवासी रामबरत रवि को 200 इंजेक्शन के साथ दबोचा

सुरजपुर। सरगुजा संभाग में नशे के सौदागरों पर आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सुरजपुर जिले में बड़ी सफलता हासिल की। चंद्रेली निवासी रामबरत रवि को भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में नशीला इंजेक्शन रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर टीम ने दबिश दी। घर पहुंचते ही रामबरत एक झोला लेकर भागने लगा, जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया।

झोले की तलाशी में 100 नग REXOGESIC Injection और 100 नग AVIL Injection बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(C) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे न्यायालय प्रतापपुर में पेश किया गया, जहां से जेल भेजने के आदेश मिले।

आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता की लगातार कार्रवाई से सरगुजा संभाग के नशा कारोबारियों में हड़कंप मचा है। सिर्फ कुछ महीनों में यह 26वीं बड़ी कार्रवाई है, जिसमें नशीले इंजेक्शन की अवैध बिक्री पर कड़ा प्रहार किया गया है।

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक तेजराम केहरी, मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक अंजू एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *